जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगाने का ऑर्डर जारी , शीघ्र होगी स्थापित


 जयपुर की कंपनी लगाएगी जिले में सीटी स्कैन मशीन, प्रदेश सरकार के उपक्रम मध्यप्रदेश हेल्थ सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जारी किया आर्डर

 पूर्व विधायक शिव शंकर समाधिया एवं सांसद संध्या राय , राज्यमंत्री ओपीएस भदोरिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर की थी मांग

 कोविड-19 पीड़ित मरीजों की जांच अब होगी जिला अस्पताल भिंड में दूसरे स्थान पर नहीं जाना पड़ेगा

 पूर्व विधायक समाधिया एवं सांसद श्रीमती संध्या राय , राज्यमंत्री ओपीएस भदोरिया ने मुख्यमंत्री और ज्योतिराज सिंधिया के प्रति जताया आभार 

 *भिण्ड* | कोरोना वायरस पीड़ित मरीज सही इलाज और जांच के लिए ग्वालियर या पड़ोसी जिले में जाना पड़ता था जिसके कारण उन जांच ना होने के सही इलाज नहीं मिल पा रहा था जिससे काफी कठिनाइयों का सामना मरीजों को करना पड़ रहा था जिसके लिए वरिष्ठ भाजपा नेता अटेर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक शिव शंकर समाधिया एवं भिंड दतिया लोकसभा सांसद श्रीमती संध्या राय एवं मध्य प्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन आवास एवं कोविड-19 के जिला प्रभारी मंत्री ओ पी एस भदौरिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर जिला अस्पताल में सिटी स्कैन जांच मशीन को स्थापित करने के लिए मांग की थी जिन्होंने जनता और जनप्रतिनिधियों की जिला अस्पताल को बहुत बड़ी सौगात दी है अब मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा अस्पताल में ही उनकी एक निष्पक्ष जांच हो कर  कोविड-19 पीड़ितों मरीजों को सही इलाज मिल सकेगा प्रयासों से भिण्ड जिले के लिए एक बड़ी सौगात प्राप्त हुई है प्रदेश सरकार के पब्लिक हेल्थ सर्विस कॉर्परेशन ने जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगाने एवं कार्यरत करने ऑर्डर जारी कर दिए हैं। यथाशीघ्र ही मशीन इंस्टॉलेशन कि कार्यवाही प्रारंभ होगी।
पूर्व विधायक समाधिया एवं सांसद श्रीमती संध्या राय ने बताया की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी द्वारा लगातार शासन स्तर पर भिण्ड में सिटी स्कैन मशीन लगाने चर्चा की जा रही थीं जिसे आज मूर्तरूप मिला है ओर भिण्ड जिला अस्पताल हेतु सीटी स्कैन मशीन लगाने का ऑर्डर जारी हो गया है।
पूर्व विधायक समाधिया एवं सांसद श्रीमती संध्या राय ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति तहे दिल से आभार व्यक्त किया है और कहा कि आप के अथक प्रयासों से सिटी स्कैन मशीन स्थापित हो जाने से कोरोना वायरस पीड़ित मरीजों के लिए बहुत बड़ी राहत मिलेगी और उनकी जांच हो कर सही इलाज के लिए कार्य किया जा सकेगा ।
मध्य प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन एवं आवास तथा कोविड-19 जिला प्रभारी मंत्री ओ पी एस भदौरिया ने भी कहा भिंड जिला अस्पताल में जांच मशीन ना होने के कारण मरीजों को सही इलाज नहीं मिल पा रहा था | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने महत्वपूर्ण समस्या का समाधान कर सिटी स्कैन मशीन को शीघ्र स्थापित करने के लिए आर्डर जारी करवाए इसके लिए भिंड जिले की संपूर्ण जनता की ओर से मैं उनका तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं |

आभार व्यक्त करने वालों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक चौधरी मुकेश चतुर्वेदी मध्य प्रदेश सरकार में सहकारिता एवं लोक प्रबंधन मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया भाजपा जिला अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर पूर्व जिला अध्यक्षों में केशव सिंह भदोरिया अवधेश सिंह कुशवाह वीरेंद्र सिंह राणा संजीव कांकर वरिष्ठ नेता रमेश दुबे कोक सिंह नरवरिया रवि सेन जैन पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा राजे पूर्व विधायक रसाल सिंह मथुरा प्रसाद महंत श्री राम जाट मुन्ना सिंह भदोरिया राकेश शुक्ला रणवीर सिंह जाटव आदि |


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ