समाजसेवी विजय भारद्वाज ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान


लहार : क्षेत्र के  ग्राम टोला रावतपुरा निवासी समाजसेवी विजय भारद्वाज द्वारा कोरोना महामारी के दौरान आपदा से निपटने के लिए अपनी पूर्णनिष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करने में लगे पुलिस बल को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री भारद्वाज के द्वारा रावतपुरा प्रभारी सुश्री क्रांति राजपूत व समस्त थाना स्टाफ को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया गौरतलब है श्री विजय भारद्वाज की लंबे अरसे से क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों व समाजसेवा के कार्यो में हमेशा सक्रियता देखने को मिली है टोला ग्राम पंचायत व असवार जिला पंचायत क्षेत्र में विजय भारद्वाज की हमेशा सक्रियता रही है राजनीतिक हलकों में जिला पंचायत सदस्य हेतु प्रबल दावेदार के रूप में भी देखे जा रहे हैं इस कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी सुश्री क्रांति राजपूत द्वारा क्षेत्रवासियों से अपील की गई कि वह कोविड नियमो का पालन करें हमेशा मास्क का प्रयोग करें , शोसल डिस्टेंसिंग बना कर रखे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ