ग्वालियर. खाना खाने को लेकर हुए 2 दिन पहले विवाद का बदला लेने के लिए बदमाशों ने होटल की तोड़फोड कर दी। घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के स्टेशन बजरिया स्थित जैन रेस्टोरेंट व होटल पर बीती रात की है। घटन का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले ही हमलावर भाग निकले। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
पड़ाव थाना क्षेत्र निवासी मनोहरलाल जैन पुत्र लक्ष्मण प्रसाद जैन होटल कारोबारी है और स्टेशन बजरिया स्थित पुलिस चौकी के बगल में उनका जैन होटल व रेस्टोरेंट है। बीती रात आधा दर्जन बदमाश उनके होटल पर पहुंचे और तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान उन्होंने विरोध करने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उन्हें धक्का दे दिया जिससे वह घायल हो गए।
पुलिस ने जब वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो वारदात को अंजाम देते पांच बदमाश कैद हुए है। बदमाश रात 12 बजे होटल पर पहुंचे थे और एक बदमाश शटर खटखटाता रहा और चार इधर-उधर टहलते रहे। कुछ देर टहलने के बाद बदमाशों ने वहां पर तोड़फोड की और होटल के सामने खड़े स्कूटर को पलटने के बाद पत्थर पटके।

0 टिप्पणियाँ