सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री ने वितरित की वॉलियंटर को किट
भिंड। ग्राम और वॉलियंटर के समन्वय का फायदा समाज को मिले। जन अभियन परिषद ऐसे कार्य करे। वॉलिंटियर्स का यह दायित्व है कि वह घर घर को जागरूक करें जिससे इस महामारी से जल्दी से जल्दी छुटकारा मिल सके। उक्त बात सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री अरविंद भदौरिया ने जनपद पंचायत अटेर में क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक के दौरान वॉलिंटियर्स को किट प्रदान करते समय कही। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एके जैन, एसडीएम उदय सिंह सिकरवार, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिव प्रताप सिंह भदौरिया सहित क्राइसिस मैनेजमेंट के सदस्य तथा परिषद के पदाधिकारी एवं अन्य समाजसेवी मौजूद थे।
पंचायत सभागार में बोलते हुए श्री भदौरिया ने कहा कि जन अभियान परिषद की ग्राम स्तर पर जो समितियां हैं वे सक्रिय होकर कोरोना के विरूद्ध जागरूकता अभियान चलाएं जिससे इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जाए। इस अवसर पर
मैं कोरोना वालेंटियर अभियान के अन्तर्गत समाजसेवियों को किट प्रदान की गई। उक्त किट वरिष्ठ समाज सेवी पहलवान सिंह भदौरिया जी, मेंटर मनोज यादव, ग्राम परा के अजय सिंह, ग्राम रिदौली से बृजेश कुशवाह, ग्राम अहरोली काली से गजेन्द्र बोहरे, ग्राम सोई से चंद्रकांत बोहरे को प्रतीक रूप से प्रदान कर अभियान की शुरुआत की गई।
0 टिप्पणियाँ