दबोह पुलिस की पहल,लोगो मे बढ़ी जागरूकता


दबोह क्षेत्र के लोग बाजार जाना तो दूर,गांव की चौपालो पर भी नही बैठ रहे

💥दबोह
              कोरोना संक्रमण के बढ़ते केसों को देखते हुए दबोह क्षेत्र में लगने बाले गावो के ग्रामीणो ने खुद को घरों में क्वारटाइन कर लिया है,ग्रामवासियों ने यह कदम पुलिस की अपील को देखते हुए अपनी स्वेच्छा से उठाया है,ग्रामीणों से बात की तो उन्होंने बताया हम नही चाहते है कि हमारे गांव में कोई व्यक्ति इस महामारी का शिकार हो बे मौत मारा जाए, ग्रामीणों ने गॉवो में लगने वाली सार्वजनिक चौपालों पर भी उठना बैठना बन्द कर दिया है अधिक जानकारी के लिए बता दे कि नगर दबोह के जिम्मेदार अधिकारी प्रमोद साहू की कार्य कुशलता को देखते हुए उनकी प्रेरणा को लेकर दबोह क्षेत्र के अनेक गांव यह कदम उठाने की तैयारी कर रहे है मीडिया कर्मियों ने जब गावो में जाकर देखा तो गली मोहोल्लो सार्वजनिक चौपालों पर सन्नाटा पसरा हुआ था,कुछ ग्रामीण मिले तो मास्क लगाए हुए थे देवरी सरपंच मातादीन बघेल ने बताया गांव के व्यक्तियों को जुखाम खांसी मौसम के बदलने से हुई है होम क्वारटाइन करा दिया है थाना निरीक्षण प्रमोद साहू के मार्गदर्शन मे 28 अप्रैल से गांवो से किसी व्यक्ति को न तो बाहर जाने दिया न ही बाहर से आने दिया,शादियों की परमीशन थी उनकी शादियों हुई है लोगो को जाने पर भी रोक लगाई है

कोरोना से बचने के लिए ग्रामीण हुऐ घरों में क्वारंटाइन,चौपालो पर पसरा सन्नाटा
ग्रामीणों ने बताया कि खेतो में काम खत्म हो गया है बाहर रहने से घरों में रहना ठीक है,फसले भी अधिकतर सभी की बिक चुकी है बाजार भी बंद है तोड़ी सी समस्या आ रही है गावो में सब्जी किराना स्टोर का सामान नही मिल पा रहा है ऐसे में किसान को कढ़ी, बेसन,दाल की सब्जियां सहारा दे रही है

सरपंचों सचिवों से थाना निरीक्षक ने जाना गांवो का हाल
थाना दबोह द्वारा कोविड 19 की भयावहता को देखते हुए थाना क्षेत्र के ग्राम सचिवों ग्राम सरपंचों का ग्रुप बनाकर गूगल मीट के माध्यम से प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों के बारे में बताया गया एवं उनका कड़ाई से पालन करने के लिए निर्देशित किया गया मीटिंग उपरांत सरपंचों एवं सचिवों का रिस्पांस प्राप्त हुआ जिनके द्वारा बताया गया कि बाहर से धंधे से वापस आने वालों कि गांव में एंट्री करके क्वारटाइन किया जाएगा एवं शादी समारोह में 25 से अधिक लोगों को एकत्रित नहीं होने दिया जाएगा मीटिंग प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे ली जाती है जिसमें एक दिन जारी होने वाले निर्देशों के बारे में अवगत कराकर चर्चा की जाती है मीटिंग के बाद सरपंच सचिवों द्वारा भी निर्देशों के पालन के बारे में प्रतिबद्धता जाहिर की है
*इनका कहना*
(01)गांव में सभी लोग सुरक्षित है,प्रशासन को भी धन्यवाद जो समय समय पर लगातार जानकारी लेने आ रहे है
*दयाल सिंह परिहार निवासी पीपरी*

(02)ग्रामों में सभी लोग इस महामारी की भयावहता को समझ चुके हैं एवं प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी सभी नियमों का पालन कर रहे हैं फिर भी कुछ शरारती तत्व है जो नियमों को अनदेखी कर रहे हैं उन पर नजर रखी जा रही है एवं साक्ष्यों के साथ नियमों का उल्लंघन करना पाए जाने पर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी पुनः सभी से अपील है की सभी लोग महामारी की भयावहता को समझें और कुछ दिनों तक प्रशासन द्वारा जारी नियमों का पालन करें अपने आप को सुरक्षित रखें व अपने परिवार को सुरक्षित रखें
*प्रमोद साहू थाना निरीक्षक दबोह*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ