असवार खरीद केंद्र बंद होने से फसल बेचने को दर दर भटकता किसान

*कोरोना दुष्काल में किसानों पर एक और आफ़त*

*असवार  खरीद केंद्र बंद  होने से फसल बेचने को दर दर भटकता किसान*
🖋️रविकांत त्यागी असवार

*असवार*-देश व प्रदेश  कोरोना महामारी के दुष्काल से गुजर रहा है एक तरफ कोरोना और कोरोना कर्फ्यू की मार से जनजीवन अस्तव्यस्त है वहीं दूसरी तरफ किसानों की उपज का उचित मूल्य पर न बिकना किसानों दो तरफा मार झेलने को मजबूर कर रहा है एक तरफ राज्य सरकार यह दावा कर रही है कि हम किसानों की फसल का दाना दाना खरीदेंगे वहीं कई खरीद केंद्र बंद पड़े हैं ऐसा ही वाकया  लहार अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले असबार खरीद केंद्र पर देखने को मिल रहा है  विगत दिनों असवार खरीद केंद्र के प्रभारी को कोविड19 पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद से उपचार हेतु एडमिट होने के बाद खरीद केंद्र पर खरीदी बंद  हो गई है जिससे किसानों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बड़ी संख्या में  किसानों के गेंहू से भरे ट्रेक्टर ट्राली चिलचिलाती धूप में पुनः खरीदी शुरू होने का इंतजार कर  रहे हैं वहीं प्रशासन का इस ओर ध्यान ही नही है अब कोरोना नामकी आफत का मारा किसान अपनी फसल बेचने के लिए दर दर भटकने को मजबूर हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ