बेजुबान पंक्षियों को दाना पानी खिलाने से मिटते है दोष-सुधांशु मुदगिल

दबोह
          नगर दबोह में पत्रकार एवं समाजसेवी सुधांशु मुदगिल ने घर के आस पास बेजुबान पंक्षियों को दाना पानी खिलाने के लिए वृक्षो पर रखा पंक्षियों का भोजन,ज्योतिषों की माने तो बेजुबान पंक्षियों को दाना पानी खिलाने से मिटते है दोष सुधांशु मुदगिल ने बताया दिनों दिन बढ़ती गर्मी के चलते बेजुबान पशु-पक्षियों के समक्ष दाना और पानी की समस्या आ रही थी तीखी तपन हम इंसान को भूख और प्यास की तड़प व्याकुल कर देती है तब यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि बेजुबान पशु पक्षियों की क्या हालत होती होगी इसको देखते हुये हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी गर्मी के चार महीने हम सब उनके लिए अपने घर और आसपास दाना-पानी की व्यवस्था कर दें तो इससे बड़ा पुण्य कोई दूसरा नहीं होगा इस अभियान के तहत  लोगों से अपील है खुले मुंह के मिट्टी,प्लास्टिक आदि के बर्तनों में गर्मी के मौसम में पानीभर कर वृक्षो पर या खुले में,घर की छत पर रखें व गर्मी की मार से पानी को तरस रहे पक्षियों की प्यास बुझाने में सहयोग करें समाज सेवी एवं पत्रकार सुधांशु मुदगिल ने पुनः नगरवासियों से अपील करते हुए कहा इन दिनों में लोगों के छोटे और सामान्य कदम से सैकड़ों पक्षियों की जान बच सकती है आपको बस एक कटोरी या बर्तन में पीने लायक पानी अपनी बालकनी,छत,बरामदा,खिडक़ी,वृक्षो या सडक़ के किनारे रख दे,अधिक जानकारी के लिए बता दे कि सुधांशु मुदगिल छोटी उम्र से समाज सेवा करने में लगे रहते है नगर के कार्यक्रमो में बढ़चढ़ कर भाग लेते है वर्तमान में समाज सेवा करना के लिए NEWS24X7INDIA से पत्रकार के रूप में दबोह क्षेत्र का कार्य देख रहे है मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला कार्यकारणी सदस्य भी है वीते वर्षो में कई संगठनों में सेवायें दे चुके है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ