अधीक्षक बाेले-वार्ड ब्वॉय नहीं है, ऊर्जा मंत्री ने कहा-मुझे पीपीई किट दाे, मैं स्ट्रेचर खींचकर ले जाऊंगा मरीज


ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री बाेले-मुझे पीपीई किट दाे, मैं मरीज काे अस्पताल में शिफ्ट करता हूं।

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के बाहर खड़ी पांच एंबुलेंस में 6 मरीज भर्ती करने के लिए वार्ड ब्वॉय नहीं थे। जब इसकी जानकारी ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को लगी तो वह खुद सुपर स्पेशियलिटी पहुंचे और सुपर स्पेशियलिटी अधीक्षक से मरीजों को भर्ती कराने के लिए कहा। इस पर अधीक्षक डा.गिरजा शंकर गुप्ता ने कहा कि उनके यहां पर वार्ड ब्वॉय,हाउस कीपर व नर्सिंग स्टाफ की कमी है। वार्ड ब्वॉय मौजूद नहीं ऐसे में मरीज कौन अंदर शिफ्ट करे। तब ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि वार्ड ब्वॉय नहीं तो कोई बात नहीं आप हमें पीपीई किट लाकर दो, मैं मरीजों को अस्पताल में शिफ्ट करता हूं। हालांकि इसके बाद वहां पर वार्ड ब्वॉय आ गए और सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया*

*ऊर्जा मंत्री ने देखीं व्यवस्थाएंः ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने जेएएच अधीक्षक डा.आरकेएस धाकड़ के साथ में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधीक्षक डा.धकड़ ने उन्हें पूरी जानकारी देते मरीजों की स्थिति से अवगत कराया। स्टाफ की कमी पर ऊर्जा मंत्री ने अधीक्षक डा.धाकड़ को पूर्ति करने के लिए निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने वीडियो कॉलिंग के जरिए मरीजों से बात की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ