कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने आज टीका उत्सव अंतर्गत जिलेभर में चल रहे कोविड टीकाकरण कार्यक्रम का जायजा लेने गोहद एवं मालनपुर क्षेत्र के टीकाकरण केन्द्रों का भ्रमण कर टीकाकरण का जायजा लिया।
कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोहद, टीकाकरण केन्द्र एंडोरी, उप स्वास्थ्य केन्द्र शेरपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मालनपुर का निरीक्षण कर टीकाकरण का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने टीकाकरण की प्रगति का जायजा लिया साथ ही संबंधित स्थानों पर उन्होंने 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्ति कोविड का टीकाकरण करायें इस हेतु भी समझाईश दी। कलेक्टर ने जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र व्यक्तियों का टीकाकरण हो इस हेतु आवागमन की सुविधा भी उन्हें उपलब्ध करायें।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ सीएमएचओ डॉ अजीत मिश्रा, एसडीएम गोहद श्री शुभम शर्मा, सीईओ जनपद गोहद श्री एनके पाठक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
#TikaUtsav
#LargestVaccinationDrive
0 टिप्पणियाँ