MSME News :सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ने ली ग्वालियर-चंबल संभाग के महाप्रबंधकों की बैठक

  • औद्योगिक क्लस्टर संबंधी प्रक्रिया पूर्ण करने में देरी न हो – श्री सखलेचा
  • सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ने ली ग्वालियर-चंबल संभाग के महाप्रबंधकों की बैठक


औद्योगिक क्लस्टर संबंधी प्रक्रिया पूर्ण करने में देरी न हो। प्रदेश के सभी जिलों में औद्योगिकीकरण और निवेश सरकार की प्राथमिकता में है। इसलिए इस काम को पूरी गंभीरता से अंजाम दें। इस आशय के निर्देश प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री Omprakash Sakhlecha ने ग्वालियर व चंबल संभाग के सभी जिलों के जिला उद्योग केन्द्रों के महाप्रबंधकों को दिए।
शनिवार को यहाँ व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार में आयोजित हुई बैठक में मंत्री श्री सखलेचा ने दोनों संभाग की जिलेवार क्लस्टर संबंधी कार्यवाही की जानकारी ली। उन्होंने कहा इस काम में तेजी लाएँ। साथ ही निवेश के लिये आगे आ रहे उद्यमियों की मदद करें। चिन्हित क्लस्टर में निर्धारित मानकों के अनुरूप उद्यमियों को सभी प्रकार की सुविधायें मुहैया कराई जाएं।
बैठक में ग्वालियर के महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र श्री राजेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि ग्वालियर में केदारपुर के समीप औद्योगिक क्लस्टर स्थापित करने के लिये 19 हैक्टेयर जमीन का चयन किया गया है। इसकी अनापत्ति नगर तथा ग्राम निवेश, खनिज व वन विभाग से प्राप्त कर ली गई है। भूमि का प्रयोजन बदलने की कार्रवाई प्रचलन में है।
इसी तरह भिण्ड जिले के अंतर्गत अटेर एवं रायपुरा गाँव में ऑयल मिल क्लस्टर के लिए जमीन चिन्हित की गई है। मुरैना जिले के अंतर्गत फर्नीचर क्लस्टर एवं मल्टी पर्पज उद्यमों के लिये 23 हैक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। शिवपुरी में पोहरी रोड़ पर बड़ोरी में फूड प्रोसेसिंग इकाईयों की स्थापना के प्रयास किए जा रहे हैं। दतिया जिले के अंतर्गत ग्राम घरावा इलाके में 2.32 हैक्टेयर मल्टी पर्पज प्रोडक्ट क्लस्टर के लिये जमीन का चयन किया गया है।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#ProjansamparkGwalior

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ