..
स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में 12 जनवरी 2023 को युवा दिवस का आयोजन सुनिश्चित किया जायेगा जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाऐंगे। जिसकी बैठक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभागार में कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसकी सुचारू कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
11 जनवरी 2023 को जिला मलेरिया विभाग एवं स्वास्थ्य समिति भिण्ड के द्वारा मलीनबस्ती भवानीपुरा भिण्ड में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई कार्यक्रम चलाया जायेगा। उक्त बैठक में चेयरमेन रेडक्रॉस सोसायटी श्री राजकिशोर अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड डॉ यू.पी.एस. कुशवाह, सिविल सर्जन, डॉ अनिल गोयल सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
12 जनवरी 2023 को ‘‘युवा दिवस’’ के रूप में निम्नानुसार कार्यक्रम आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है जिसमें कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने जानकारी देते हुये बताया कि युवा दिवस कार्यक्रमों के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को 26 जनवरी 2023 (गणतंत्र दिवस) पर सम्मानित किया जावेगा। जिला रेडक्रॉस शाखा एवं जिले के महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं रेडक्रॉस के युवा वालेंटियर के माध्यम से अधिक से अधिक रक्त शिविरों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें रक्तदान हेतु 18 से 40 वर्ष तक युवाओं को भागीदारी करने हेतु प्रोत्साहित करना। स्वामी विवेकानंद जीवन दर्शन, राष्ट्र के प्रति युवाओं की भूमिका विषय पर परिचर्चा, भाषण, रैली, खेलकूद आदि कार्यक्रम सुनिश्चित किये जाऐंगे।
स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रमों ग्रामों, नगरों, तहसील, ब्लॉक स्तर पर भी (विशेषकर गंदी झुग्गी बस्तियों) में पोस्टरों, जनजागृति, जुलूसों नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरुकता अभियान प्रचार-प्रसार, एवं डिजिटल माध्यम से भी जैसे (वॉट्सएप, फैसबुक, ट्विटर, आदि), प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रोनिक मीडिया, के द्वारा जन संदेश पहुंचाना।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकरी भिण्ड डॉ कुशवाह ने अधिक जानकारी देते हुये बताया कि यह कार्यक्रम 12 जनवरी 2023 के बाद भी 26 जनवरी 2023 तक निरंतर चलाया जायेगा, जिसमें रक्तदान शिविर लगाकर युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरुक किया जाना है एवं स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अभियान को जन-जन तक पहुंचाना ही इस कार्यक्रम का लक्ष्य है।

0 टिप्पणियाँ