गाय और पर्यावरण बचाने से ही धर्म संस्कृति बचेगी समाज की रक्षा होगी :- चौहान


ग्रामीण स्तरीय गौ रक्षा टीम का हुआ गठन

अमायन. ग्राम दानीपुरा मैं गौ संवर्धन पर्यावरण संरक्षण के विषय को लेकर ग्राम चौपाल का कार्यक्रम ग्रामीणों द्वारा रखा गया चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों को गौ माता के महत्व को बताते हुए गौ रक्षा संगठन संस्थापक संतोष चौहान.ने कहां की गौ माता से ही भारतीय संस्कृति और धर्म की पहचान है गाय बचेगी सुखी रहेगी तो धर्म संस्कृति बचेगी समाज और देश सुखी रहेगा उन्होंने सभी ग्रामवासी किसान भाइयों से आग्रह किया कि अपनी पालतू गाय को अपने घरों में सर्व देवों के प्रत्यक्ष स्वरूप का प्रतीक मानकर  गो पूजा करें गो सेवा करें पालतू गाय को आवारा ना छोडे.दूध निकालने के बाद.छोडी गई गाय यदि बीमारी दुर्घटना का शिकार होकर भूख प्यास से व्याकुल होकर मरती है तो गौ हत्या का पाप उक्त गोपालक पर ही आता है जो गोपालक के नाश का कारण बन सकता है गौ हत्या के पाप के भागीदार बनने से बचें सर्व कामनाओं को पूरा करने बाली सुख शांति समृद्धि देकर आत्म कल्याण करके स्वर्ग को प्राप्त कराने वाली कामधेनु गौ माता की सेवा करें साथ ही पर्यावरण के विषय पर बोलते हुए संतोष चौहान ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक वृक्ष लगाकर तैयार अवश्य करना चाहिए जिससे आने वाले समय में हमारे पर्यावरण की रक्षा होगी वायु प्रदूषण जल प्रदूषण रेडिएशन प्रदूषण आदि के हानिकारक प्रभावों से समाज बचेगा गौ सेवा एवं पर्यावरण रक्षा के लिए ग्राम के युवाओं की टीम का गठन भी किया गया सूरज सिंह सुरेंद्र सिंह पटेल देवेंद्र सिंह न नर्वस सिंह रामपाल सिंह छोटू सिंह मोनू सिंह छोटे सिंह छत्रसाल सिंह शुगर सिंह आदि ग्रामीण उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ